Crime
नौरोजाबाद में मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई बाइक बरामद
हाई स्कूल के पास खड़ी मोटरसाइकिल हुई थी चोरी, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा
नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट
Reporter:
Rahul Shitlani
19 Sep 2026, 07:05 PM
Views:
69
umaria
Advertisement Space
उमरिया। थाना नौरोजाबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को फरियादी विष्णु बैगा ने थाना नौरोजाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि 17 अगस्त 2026 की शाम उसकी मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो गया था। इसके बाद उसने मोटरसाइकिल ग्राम कलौनी हाई स्कूल के पास खड़ी की और पेट्रोल लेने चला गया। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके पर नहीं मिली।
फरियादी की शिकायत पर थाना नौरोजाबाद में अपराध क्रमांक 341/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लोगों से पूछताछ की तथा अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी गई मोटरसाइकिल संदेही अमर सिंह के पास देखी गई है।
सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।